फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख के गहनों की बरामदगी नहीं होने पर एसपी से मिले स्वर्णकार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 लाख के गहनों की बरामदगी नहीं होने पर एसपी से मिले स्वर्णकार
विज्ञापन

4 अक्तूबर 2016 को स्वर्णकार संघ के पूर्व प्रधान से मारपीट कर गहनों से भरा बैग छीन ले गए थे लुटेरे, आरोपी पकड़ में आए लेकिन बरामदगी नहीं हुई
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
करीब एक साल बाद भी ज्वैलर्स से लूटे करीब 25 लाख के जेवरात और नकदी की आज तक बरामदगी नहीं हो सकी है। इसे लेकर दादरी स्वर्णकार यूनियन के पदाधिकारी जिले के नए एसपी से मिले। स्वर्णकारों ने एसपी से लूटे जेवरात और नकदी की बरामदगी की मांग की है। इस घटना के सिलसिले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
4 अक्तूबर 2016 को शहर के पुराना बस स्टैंड चौक स्थित ज्वेलर मालिक रामबिलास से शाम करीब सात बजे हथियारबंद युवक पिस्तौल दिखाकर करीब 25 लाख के जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। मालिक दुकान बंद कर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच पिस्तौल का बट मारकर बदमाश जेवरात और नकदी से भरा थैला छीनकर भागने में सफल हो रहा। इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार रामबिलास की कुछ दिन बाद ही मौत हो गई थी। दुकानदारों ने घटना के रोष स्वरूप मार्केट भी बंद की थी। उस समय डीएसपी ने एक सप्ताह में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

शहर पुलिस ने इस संबंध में लूटपाट का केस दर्ज किया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था बाद में इसकी जिम्मेदारी सीआईए को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

सीआईए ने इस संबंध में दबिश देकर दो आरोपियों को पिछले दिनों गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन आज तक लूटे जेवरात और नकदी की बरामदगी नहीं हो सकी है। नकदी व जेवरात की बरामदगी के लिए बुधवार को स्वर्णकार यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार एसपी हिमांशु गर्ग से मिले तथा ज्ञापन सौंपकर जेवरात व नकदी बरामद करवाए जाने की मांग की। स्वर्णकारी यूनियन प्रधान ने बताया कि एसपी ने लूटे इन जेवरात व नकदी की बरामदगी करवाए जाने का पूरा विश्वास दिलाया है। एसपी से मिलने वालों में मुंशी राम, बसंत सोनी, दिनेश सोनी, राजेश कुमार, सुनील, कृष्ण सोनी व पवन आदि शामिल रहे।

फोटो 24
एसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें