असामाजिक तत्वों ने उखाड़ा भगवान परशुराम का फरसा, ब्राह्मण समाज में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव झींझर के हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित भगवान परशुराम के फरसे को असामाजिक तत्व उखाड़ कर अपने साथ ले गए। इस घटना से ब्राह्मण समाज सहित ग्रामीणों ने रोष जताकर शिकायत अचीना ताल पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। घटना से आहत ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की है। इस मामले को लेकर गांव में ही शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई गई है।
गांव झींझर के जयकिशन शर्मा ने बताया कि इस घटनाक्रम से सभी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के भाईचारे को तोड़ने की कोशिश के रूप में भी इसे देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर गांव में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार करे। इस दौरान राजेंद्र, रामौतार, मदन भारद्वाज सांतौर, लख्मी, हरिकिशन थानेदार, भौमी पंच, अनूप जांगड़ा, परमेंद्र, सरपंच रामौतार, पूर्व सरपंच ऋषिराम, श्रीनिवास, जयनारायण, रामधारी, भूपेंद्र कौशिक दादरी, टोनी, विक्रम इमलोटा, संजय चेयरमैन खरक, सोमी, दीपक रानिला, रविंद्र खातीवास, राजकुमार भिवानी, राजकुमार कुडल, कालू कुडल, आशु कुडल, विकास, शंकर, रूपांश शर्मा, विजय कश्यप, दीपक, राजल भांडोरिया, रामरतन नांगलिया, योगेश, अंकित, ब्राह्मण समाज दादरी से देवकी नंदन, सतबीर गौड, हरिप्रकाश, आशीष, संदीप धनाना, अमित भिवानी, राजू नांगल, महेश बजीणा, कुलदीप गोहाना सहित अन्य लोगों ने रोष जताया है।