फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। नेशनल हाईवे 71ए पर सिलानी गांव के पास एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के बुआना गांव निवासी अजय पुत्र मोहन सिंह व कन्हेली के नीतिश कुमार किसी काम से रेवाड़ी गए थे। जब वे काम निपटाकर बुआना लौट रहे थे तो सिलानी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार वे दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल झज्जर जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया और नीतिश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी घायल व मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन


दोनों युवक रेवाड़ी से आ रहे थे। सिलानी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीप कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें