फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालावास मंदिर में दो साधुओं ने की थी चोरी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुलिस ने डालावास मंदिर में चोरी के आरोप में दो साधुओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गांव डालावास स्थित मंदिर के महाराज रामानंद गिरी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में रामानंद महाराज ने बताया कि नौ दिसंबर को डालावास स्थित मंदिर से चोर हजारों की नकदी और जेवरात चुराकर ले गए। शिकायत में बताया कि मंदिर के कमरे में लोहे की अलमारी में रखी 26 हजार रुपये की नकदी, चांदी के छह सिक्के, दो सोने की दो अंगूठी, एक एलसीडी और मोबाइल फोन चुराकर लिए थे। पुलिस शिकायत के आधार पर बाढड़ा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शक के आधार पर चोरी का केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो साधुओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में वीरेंद्र उर्फ दोपहरी और पारसनाथ सादिनाथ डेरा जाखोद के नाम शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह साधु कार में सवार होकर डालावास मंदिर में आए थे। यह नकदी और जेवरात चुराकर ले गए। मुख्य सिपाही मुकेश ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल परीक्षण करवाया और अदालत में पेश किया जहां दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण ने भागते समय पहचाना था दोनों को
शिकायतकर्ता महंत रामानंद गिरी ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देकर जब आरोपी फरार हो रहे थे तो मंदिर के समीप रहने वाले एक ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई। उक्त ग्रामीण ने उन दोनों को पहचान लिया था और इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों व पुलिस को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें