फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुए विवाद में सात लोग घायल, दो महिलाएं पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा में दो पक्षों के विवाद में सात लोग घायल हो गए। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। एक पक्ष से शिकायतकर्ता महिला ने वाहन सवारों पर रात के समय घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस बयान में बताया कि हमले में उनके परिवार के चार लोगों को चोटें आई और दो महिलाओं को भिवानी अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दूसरे पक्ष से भी दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में खेड़ी बूरा निवासी रेखा ने बताया कि नौ दिसंबर को रात करीब 12 बजे वह और परिवार के अन्य सदस्य घर पर सो रहे थे। जोर की आवाजें सुनकर उनकी आंख खुल गई और जब परिवार के सदस्यों ने बाहर देखने के लिए गेट खोला तो एक गाड़ी में सवार कुछ युवक घर के अंदर घुस आए। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। घटना में उसकी सास संतरा, ससुर धर्मपाल, बहन सोनू और पति जितेेंद्र को चोटें आईं। महिला ने बताया कि आरोपी जाते-जाते उन्हें धमकी भी दे गए। महिला ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और ग्रामीणों ने परिवार के घायल सदस्यों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें भिवानी भेज दिया। रेखा ने बताया कि चोटें ज्यादा होने के कारण भिवानी अस्पताल से उसकी बहन और सास को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से भी दो महिलाओं सहित तीन लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें