फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने दुष्कर्म और एक ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के अलग-अलग गांव की रहने वाली तीन महिलाओं ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिला पुलिस ने तीनों पीड़ितों की शिकायत पर सात लोगों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने पीड़ितों का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस को दी शिकायत में एक 32 वर्षीय महिला ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने मौका पाकर उससे छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि यह घटना गत 30 सितंबर शाम छह बजे की है लेकिन सामाजिक मान-मर्यादा के डर से वह चुप रही। महिला ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन

वहीं, एक 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 24 अक्तूबर की रात कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस संबंध में पुलिस ने पांच नामजद लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, एक साल तक करता रहा दुष्कर्म
जिले के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि यह वीडियो करीब एक साल पहले बनाई गई थी और इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि उक्त शख्स वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और अब उसकी प्रताड़ना से तंग आकर वह पुलिस को शिकायत देने पहुंची। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें