नाबालिग का घर से अपहरण कर किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी (बौंदकलां)। क्षेत्र के गांव मेें 15 वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बौंदकलां पुलिस ने दो युवकों गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में बालिका के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी 31 मई की रात अपने घर में सोई हुई थी। अचानक रात को वह चारपाई से गायब हो गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार दबिश दी। इस दौरान एक जून सुबह पुलिस ने गांव से पैदल ही गुजर रही छात्रा बरामद कर लिया।
पुलिस ने शुक्रवार को चरखी दादरी न्यायालय में नाबालिग छात्रा का बयान दर्ज करवाए। मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान में छात्रा ने बताया कि बौंदकलां क्षेत्र के ही आशीष व उसके साथी परमजीत रात में ही उसे जबरन घर से उठा ले गए। लड़की ने बताया कि आरोपी उसे पैदल ही दादरी- रोहतक मुख्य मार्ग स्थित सरकारी पशु अस्पताल के भवन में ले गए। भवन में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान दूसरा युवक परमजीत भवन के बाहर खड़ा रहा। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवा दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपी आशीष व परमजीत के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को चरखी दादरी न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस ने छात्रा का अपहरण कर जबरन दुष्कर्म करने संबंधी केस दर्ज कर लिया है। लड़की के 164 के तहत बयान दर्ज करवा दिए हैं। मेडिकल जांच में दुष्कर्म होने की पुष्टि हो चुकी है।
राजेंद्र सिंह, बौंदकलां थाना प्रभारी
-