महिला से छेड़छाड़ करने पर केस दर्ज
बाढड़ा।
गांव कादमा निवासी एक महिला की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने एक व्यति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने खेत में घास काट रही थी इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि उक्त युवक ने उसे डरा धमकाया भी। महिला ने बताया कि जब उक्त युवक ने उससे अश्लील हरकतें करनी चाहीं तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद उसकी दोनों लड़कियां वहां आ गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।