बरेली। दोहरा टोल प्लाजा पर एक बेकाबू बस की ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 25 सवारियों के घायल होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में सामने आया कि बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक गति नियंत्रित नहीं कर सका। दोहना टोल प्लाजा में काउंटर पर खड़े ट्रक में सीधे जाकर भिड़ गया। हाईवे पर हादसे के बाद भोजीपुरा थाने की पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक मेडिकल कॉलेज की बस शनिवार शाम करीब सवा चार बजे बरेली की तरफ स्टाफ को लेकर आ रही थी। चालक के मुताबिक गति करीब 40 के करीब थी, लेकिन अचानक बस बेकाबू हो गई। बस के ब्रेक फेल हो चुके थे। बस में चीख पुकार मच गई। चालक बस को संभाल पाता इससे पहले दोहना टोल प्लाजा पर पहुंच गया। वहां रसीद कटवा रहे एक ट्रक में भिड़ने के बाद सवारियों के घायल होने के बाद चीख पुकार मच गई। भोजीपुरा थाने की पुलिस ने पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जानरकारी के मुताबिक स्टाफ के नेहा, शालिनी, मीनू, गीता, रीतू, दीक्षा, अराधना, पिंकी, दक्षता, लावेश यश राम, जाविर दीपिका और सुशीला सहित 25 लोग सवार थे। बताया गया कि गीता और रीतू गर्भवती थी। दोनों के हाथ और पैरों में चोट लगी है। वहीं दीपिका को आईसीयू में रखा गया है और सुशीला इमरजेंसी भर्ती है।