अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान बधवाना गेट क्षेत्र से तीन युवकों को हंगामा करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों में से दो सैनी मोहल्ला और तीसरा गामड़ी क्षेत्र का रहना वाला है। पुलिस ने इनके शराब पीने की भी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसरार बुधवार शाम सिटी थाना पुलिस हीरा चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब टीम बधवाना गेट क्षेत्र पहुंची तो वहां तीन युवक आपस में झगड़ा कर शांति भंग करते नजर आए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। जब इनसे पूछताछ की गई तो इनके मुंह से दुर्गंध आ रही थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम इन्हें पकड़कर थाने ले आई। आरोपियों की पहचान सैनी मोहल्ला निवासी नवीन, प्रवीन और गामड़ी क्षेत्र निवासी रमेश के रूप में हुई है।