फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात बेकाबू वाहन की टक्कर से एक श्रमिक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब श्रमिक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। श्रमिक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन



रुस्तमगंज मजरे खजुरो गांव निवासी विनोद कुमार (42) मजदूरी करता था। अपने दोस्त गूढ़ा निवासी उत्कर्ष की शादी के एक दिन पहले शामिल होने गया था।


देर रात दोस्त के घर से भोजन करने के बाद वह नित्यक्रिया के लिए निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। कुछ देर बाद उत्कर्ष बाजार से सामान लेकर वापस लौट रहा था तो देखा की विनोद बांदा-बहराइच मार्ग के किनारे कराह रहा है। नजदीक जा कर देखा तो विनोद गंभीर रूप से घायल था। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।


घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य शिवगढ़ पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए डॉक्टरों ने रेफ र कर दिया। लखनऊ ले ही जा रहे थे कि बछरावां के पास विनोद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



पुत्र की मौत से मां कलावती व पत्नी रेखा, दो बच्चे आंसी (12), उत्कर्ष (10) का रो-रो कर हाल बेहाल है। उधर, एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें