फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक सवार युवकों ने सेल्समैन से मारपीट कर 19 हजार रूपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। छुछकवास चौकी के अंर्तगत आने वाले गांव खेतावास में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने शराब ठेके पर मौजूद सेल्समैन से मारपीट कर 19 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद छुछकवास पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरखी दादरी के गांव घसौला निवासी जयभगवान ने बताया कि खेतावास में उसका शराब का ठेका है। जिस पर यूपी निवासी राजेश पुत्र शीशपाल सेल्समैन का कार्य करता है। ठेके पर रोटी बनाने के लिए उसने बिहार निवासी सूरज कुमार को लगा रखा है। मंगलवार देर रात को बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने ठेके पर सेल्समैन से जबरदस्ती गेट खुलवाया और मारपीट शुरू कर दी। इन युवकों ने गल्ले से 19 हजार रुपये निकाल कर मौके से फरार हो गए और जाते-जाते सेल्समैन को धमकी दे गए। बाइक सवार युवकों ने घटना के वक्त ठेके पर मौजूद रोटी बनाने वाले युवक को अंदर रसोई में बंद कर दिया था और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव खेतावास मेें शराब ठेके पर तीन बाइक सवार युवकों द्वारा सेल्समैन से मारपीट व 19 हजार रुपये छीनने की शिकायत ठेकेदार जयभगवान ने चौकी में दी हैं। शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

ओम सिंह, छुछकवास, चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें