फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर करता था मारपीट, पत्नी ने अन्य के साथ मिलकर पति को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सीसरगढ़ में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। गांव सीरसगढ़ में एक ढाबा के नजदीक घर में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के भाई मतलूब की शिकायत पर पुलिस ने मृतक नसीर खान की पत्नी शाहजहां सहित दो अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतक मृतक नसीर खान शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी से दुखी होकर पत्नी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की है।
करीब 50 वर्षीय नसीर खान का शव बुधवार सुबह चारपाई पर मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। डीएसपी सुधीर तनेजा ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि शराब पीकर नसीर खान परिवार के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते उसकी पत्नी ने दो अन्य के साथ मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन

---
यह है मामला
ग्रामीणों की मानें तो मृतक की बेटी ने एक ढाबा संचालक से लव मैरिज की थी, जबकि नसीर खान इस शादी के लिए राजी नहीं था। बावजूद इसके ढाबा संचालक का उनके घर में आना-जाना था। बताया जाता है कि इसी पति-पत्नी का आपस में झगड़ा रहता था। नसीर खान किसी के पास नौकरी करता था। बुधवार को पास में किराये के मकान में रहने वाले मृतक के बेटे ईशू को किसी ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह तुरंत ही घर पहुंचा। उसने अपने पिता के जिस्म से पुराने कपड़े निकाल कर दूसरे कपड़े बदलने लगा। इसी दौरान उसे बताया गया कि उसके पिता की किसी ने हत्या की है, क्योंकि गले पर निशान हैं। तब मुलाना पुलिस को सूचित किया गया। मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक नसीर खान की पत्नी शाहजहां, बेटा ईशू, बेटी नूरजहां को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस ने बेटे और बेटी को छोड़कर मृतक की पत्नी शाहजहां सहित दो अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

---
मामले में सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया था। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- डीएसपी बराड़ा, सुधीर सिंह तनेजा
---
इस बारे में नसीर के भाई मतलूब ने शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक नसीर की पत्नी शाहजहां पर मामला दर्ज किया है। इस हत्या में दो लोग और शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
- रणजीत सिंह, एसएचओ मुलाना थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें