फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के घर से 1.45 लाख की नकदी, जेवर और इलेक्ट्रानिक्स का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घिकाड़ रोड स्थित सैनिक कैंटिन के पास चोरों ने दिन-दहाड़े एक मकान में घुसकर 1.45 लाख की नकदी सहित सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने पहले एक कमरे का गेट फिर अलमारी का ताला तोड़ा। मकान मालिक और कपड़ा कारोबारी सुदेश कुमार को घटना की जानकारी उनके बेटे ने फोन पर दी। पीड़ित मालिक ने अंदेशा जताया कि चोर उनके मकान में पीछे या बगल में खाली पड़े प्लॉट से दाखिल हुए और फिर यहीं से फरार हुए। पीड़ित ने मंगलवार शाम मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सैनिक कैंटीन के समीप रहने वाले सुदेश कुमार ने बताया कि वह कपड़ा व्यापारी है। उनकी जांगड़ा मार्केट में दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी घर को ताला लगाकर दुकान गई थी। उस समय वे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल गए थे। सुदेश ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। दोपहर करीब 1.40 बजे उसका बेटा गौतम स्कूल से घर पहुंचा और उसने मैन गेट का ताला खोला। सुदेश कुमार ने बताया कि मैन गेट की कुंडी अंदर से बंद थी, इसके चलते गौतम से गेट नहीं खुल पाया और उसने अपने दोस्त के घर जाकर अपनी मम्मी सुनील कुमारी को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। सुदेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वह अस्पताल से सीधा घर पहुंचा और मैन गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने अपने बेटे गौतम को पड़ोस की छत से उनके मकान की छत पर उतारा और उसने ऊपर से नीचे आकर अंदर से लगी कुंडी खोली और इसके बाद ही वे मकान में दाखिल हो पाए। सुदेश कुमार ने बताया कि अंदर का माजरा देखते ही उसे अनहोनी की आशंका हुई और अंदर जाकर जब कमरे में रखी अलमारी को देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि अलमारी के लॉकर में रखी 1.45 लाख की नकदी सहित सोने-चांदी के गहने चोरी मिले। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

30 दीपावली पर चांदी के सिक्कों का कलेक्शन भी ले गए चोर
चोर जहां जेवरात ले गए वहीं मकान मालिक सुदेश का 30 साल से एकत्रित कर रहे चांदी के सिक्कों के कलेक्शन भी साथ ले गए। सुदेश ने बताया कि चोर घर से तीन तोले का सोने का कड़ा, 550 ग्राम वजन की दो जोड़ी चांदी की पाजेब, 11 ग्राम की सोने की अंगूठी, चांदी की चैन, 46 चांदी के सिक्के व दो कैमरे चोरी कर ले गए। वह पिछले 30 सालों से हर दीपावली पर एक चांदी का सिक्का खरीदते हैं और चोर इस कलेक्शन पर भी हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही एक लाख की उधारी हुई थी चुकता
सुदेश कुमार ने घर में करीब डेढ़ लाख की नकदी को लेकर बताया कि उन्होंने किसी परिचित को एक लाख रुपये उधार दिए थे। सोमवार को ही उक्त शख्स ने उन्हें यह रकम लौटाई है। इसके अलावा करीब 45 हजार रुपये दुकान के घर पर रखे थे। सुदेश ने बताया कि यह नकदी उन्हें बैंक में जमा करानी थी और अस्पताल से आकर उसने बैंक जाने की सोच रहे थे।
वर्जन::
पुलिस ने इस संबंध में मकान मालिक सुदेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई चल रही है। जल्द ही वारदात को ट्रेस आउट करने का पुलिस प्रयास करेगी। - अशोक कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें