फानों में लगी आग से पेड़ के नीचे बधे पशु झुलसे
बेरी।
बेरी-झज्जर मार्ग पर अज्ञात कारणों के चलते फानों में आग लगाने से गांव भागलपुरी के दो पीड़ित परिवार के लोगों के पशु आग में झुलस गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन खेतों में फाने जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव भागलपुरी निवासी जगवंती पत्नी धर्मबीर, इन्द्रावती पत्नी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पशु उनके मकान के पास पेड़ के नीचे बंधे हुए थे। इस दौरान खेतों में रखे फानों में आग लग गई। इससे जगवंती, इन्द्रावती की भैंस व कटिया आग में झुलस गए। पीड़ित पशु मालिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बेरी चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि गांव भागलपुरी में अज्ञात कारणों के चलते खेत में लगी आग से पशुओं के झुलसने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके का मुआयना किया गया और पीड़ितों की तरफ से शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।