फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से हुई आगजनी में किसान की एकड़ फसल स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से खेत में लगी आग, एक एकड़ फसल स्वाह
विज्ञापन

झोझूकलां।
रूदड़ौल निवासी एक किसान के खेत में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग लगने से एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल स्वाह गई। दमकल विभाग की गाड़ी व किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने घटना का कारण शार्ट-सर्किट बताया है।
विज्ञापन

रूदड़ौल निवासी किसान कृष्ण कुमार पुत्र निहाल सिंह ने बताया कि उसके खेत में दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। आग फैलती देख ग्रामीण उसके खेत की ओर दौड़े। इस दौरान किसान की सूचना पर दमकल विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कृष्ण कुमार ने बताया कि आग खेत में खड़े बिजली खंभों की तारों में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें