फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी और उसके माता-पिता को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
crime news - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
शहर की संत कबीर बस्ती में रहने वाले पूर्व फौजी व उसके माता-पिता को लाठी-डंडों से से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट व धमकी देने का आरोप पूर्व फौजी के पत्नी और बच्चों तथा पड़ोसियों पर है। अब तक की पुलिस कार्रवाई से पीड़ित असंतुष्ट है। अब वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर उसने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दरअसल, संत कबीर बस्ती का निवासी बुध सिंह सेना से रिटायर्ड है और फिलहाल वकील के तौर पर बहादुरगढ़ कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा है। बुध सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसका पारिवारिक विवाद हो गया था लेकिन उस समय समझौता हो गया था। जिसके बाद मैं अपने माता-पिता के साथ और पत्नी बच्चों के साथ रहने लगी। कभी-कभी अपने पत्नी और बच्चों से मिलने जाता हूं। लेकिन पड़ोसी शील कुमार व उसका परिवार मेरे पत्नी-बच्चों को भड़काते रहते हैं। 4 दिसंबर की शाम को मैं अपने माता-पिता व अन्य मेहमानों के साथ बच्चों से मिलने गया था। जब हम वापस जाने लगे तो उक्त पड़ोसी बेवजह हमें गाली देने लगे। हमने गालियों का विरोध किया तो शील कुमार व उसका बेटा आकाश आ गया। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे। हमारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और सूए से टायर पंचर कर दिया। इसके बाद मेरे दोनों बेटे व पत्नी भी डंडे लेकर आए और हम पर टूट पड़े। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
बुध सिंह के मुताबिक, इस हमले में उसके सिर में सात टांके लगे हैं, पिता का हाथ टूट गया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जब सेक्टर-6 थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने झगड़े की शुरुआत करने वाले प्रमुख आरोपियों को तो नहीं पकड़ा और मेरे बेटे को पकड़ा जिसको सात-इक्यावन के बयान के बाद छोड़ दिए। अब सभी आरोपी खुले घूम रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें