फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल रहा था शातिर, व्यक्ति ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
crime news - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
एटीएम बूथ में धोखाधड़ी से कार्ड बदलने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी से अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

सिटी थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि गांव मातन निवासी सुरेंद्र शुक्रवार को बहादुरगढ़ आया था। वह रेलवे रोड स्थित पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने गया था। इस दौरान वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। उक्त युवक ने मदद के बहाने सुरेंद्र से कार्ड लिया और बदल दिया। बदले में उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। कार्ड देखा तो सुरेंद्र ने आरोपी को पकड़ लिया। चेकिंग की तो आरोपी के हाथ में एटीएम स्वैप करने वाली छोटी मशीन मिली। उसने सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उस लड़के को एटीएम कक्ष में ही रोके रखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर युवक को पकड़ लिया। धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने का प्रयास करते पकड़े गए युवक के अन्य साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी से अलग-अलग बैंकों के छह एटीएम कार्ड बरामद किए।
आरोपी की पहचान सुमित निवासी रोहतक के रूप में हुई है। आरोपी से कुछ अन्य वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहतक व दिल्ली में भी एटीएम बदलकर रुपये निकालने की वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रबंधक कर्ण सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस रिमांड अवधि में आरोपी से अन्य वारदातों व उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें