फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से लापता युवती का शव जेएलएन के पंप हाउस में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत जिले के बुड़शाम गांव से 10 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती का शव झज्जर जिले के अकेहड़ी मदनपुर गांव में स्थित जवाहरलाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस में मिला है। घटना की सूचना पर साल्हावास पुलिस पंप हाउस पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवती की पहचान पानीपत जिले के बुड़शाम गांव निवासी शिवानी पुत्री सतीश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर में भेज दिया है ।
विज्ञापन

तीन नवंबर को लापता हुई थी युवती
पानीपत जिले के बुड़शाम गांव निवासी अक्षय पुत्र सतीश का कहना है कि उसकी 19 वर्षीय बहन शिवानी कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वे तीन नवंबर की रात को जब घर में सोए हुए थे तो शिवानी वहां से लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर भी उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद उसने समालखा पुलिस थाने में युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद से पुलिस व उसके परिजन भी शिवानी की तलाश में जुटे हुए थे।
परिजनों ने की शव की शनाख्त
अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस में युवती का शव पड़ा होने की सूचना पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों ने पुलिस को दी। वहीं मृतका के परिजन भी उसकी तलाश में घूमते हुए अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर पहुंच गए थे। उन्होंने शव की पहचान शिवानी के रूप में की। साल्हावास पुलिस ने शव को बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन

युवती के गायब होने के संबंध में समालखा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज है। युवती के परिजनों मानसिक रूप से परेशान बताया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राजेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें