फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में छीनाझपटी व चोरी की तीन वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छीना झपटी व चोरी के मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव छपार के एरिया में मोटरसाइकिल अड़ाकर बाइक सवार दंपती से हथियारों के बल पर मोबाइल व सोने के बाले छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक माछरौली निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मनोज निवासी गांव न्यौला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना माछरौली में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन पुत्र राजेश निवासी गांव इस्माईला जिला रोहतक के तौर पर की गई। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में छीना झपटी की उपरोक्त वारदात सहित अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट करने की दो अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट व छीना झपटी की तीन वारदातों का खुलासा किया।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर छीने हुए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें