फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर महिला से ठगे 28 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनबाड़ी गांव में मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर एक महिला से 28 हजार रुपये ठग लिए गए हैं। महिला की शिकायत पर साल्हावास पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजवंती पत्नी चेतराम निवासी मोहनबाड़ी का कहना है कि उसने एक समाचार पत्र में टावर लगवाने का विज्ञापन देखकर मोबाइल नंबर पर फोन किया था कि उनके प्लाट में टावर लगाया जा सकता है। उसके बदले जिस व्यक्ति ने फोन उठाया उसने उसे साढे़ 45 हजार रुपये प्रति माह का किराया देने के लिए कहा था। कुछ दिन बाद उनका फोन आया कि अगर वे दो माह का किराया उन्हें कमीशन के रूप में देंगे तो ही टावर उनके प्लाट में लगवाएंगे। उसके बाद उसने 14 जून 2016 को झाड़ली के पीएनबी से राजबीर के खाता में 28 हजार रुपये जमा करवा दिये। उसके बाद से न तो उनके प्लाट में टावर लगा और न ही उक्त व्यक्ति ने दोबारा से फोन उठाया। महिला ने इसकी शिकायत झाड़ली पुलिस चौकी में दी है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में झाड़ली पुलिस चौकी प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें