फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छुछकवास गांव में एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति व ससुर पर करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर उसके पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गजराज पुत्र गोरधन निवासी गांव डयोढाई जिला रेवाड़ी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने अपनी लड़की रेखा की शादी संदीप पुत्र जिले सिंह निवासी गांव छुछकवास के साथ दिसंबर 2010 में की थी। सोमवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी रेखा को चारा काटते समय करंट लग गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसने अपने परिवार सहित आकर देखा तो उसकी लड़की की मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि संदीप पुत्र जिले सिंह व उसका पिता दान दहेज के लिए बार-बार परेशान करते थे। उनके लगातार तीन लड़कियां होने पर बार-बार मारपीट करते थे। इसलिए उन दोनों ने मिलकर उसकी लड़की को करंट लगाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही छुछकवास पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अमित कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, छुछकवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें