फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने एक युवक को नशीले पदार्थ समेत काबू किया है। उसके खिलाफ आसौदा थाना में मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। उसे रोहद बहादुरगढ़ बाईपास के एरिया से काबू किया गया।
विज्ञापन

सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम ट्रक यूनियन रोहद के पास गश्त पर थी। सीआईए में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर एक स्कूटी सहित एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ गांजा मिला। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान आशीष निवासी गांव मोरखेड़ी के तौर पर हुई। आरोपी के कब्जे से बरामद गांजे के वजन किया गया तो 425 ग्राम पाया। उसके खिलाफ आसौदा में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें