बेरी। गांव चिमनी में चोरों ने ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने का मामला सामने आया हैं। गांव चिमनी ने संजीत बुधवार सुबह खेत में गए तो ट्यूबवेल से साढ़े 7 हार्स पाॅवर की मोटर नहीं मिली। मोटर चोरी होने की शिकायत बेरी थाने में दी है। जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि चिमनी गांव में खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी होने की शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद