बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के घेवरा क्षेत्र में बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक शव को बहादुरगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराकर रफूचक्कर हो गया। अपनी गाड़ी भी अस्पताल में छोड़ गया। मामले में दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक की पहचान सोमबीर निवासी गांव कुसुम्बी भिवानी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सोमबीर बुधवार को कहीं जा रहा था। बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के घेवरा क्षेत्र में एक कार की चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोट आई। उसके छह वर्षीय बेटे को भी हल्की चोट आई। उक्त कार चालक ही सोमबीर व उसके बेटे को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार चालक शव को नागरिक अस्पताल में ले गया। शव को अस्पताल में रखने के बाद वह गाड़ी को छोड़ कर वहां से चला गया। सूचना मिलते ही गांव परनाला में रह रहे सोमबीर के परिचित अस्पताल में पहुंचे। दिल्ली पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान लिए। कार चालक का कुछ अता पता नहीं है। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। वीरवार को शव का पोस्ट मार्टम होगा।