फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दहकोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता ने खुद फंदा लगाया या इसके पीछे कोई और कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय स्वाति पत्नी संदीप के रूप में हुई है। दरअसल, सोनीपत जिले के गांव जाटी कलां की निवासी स्वाति की शादी चार साल पहले दहकोरा निवासी संदीप के साथ हुई थी। वीरवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में स्वाति का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों से सूचना मिली तो आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव को ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्वाति करीब दो वर्षीय बच्चे की मां थी। उधर, स्वाति के परिजनों ने इसे आत्महत्या ने बताकर हत्या करार दिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता रामचंद्र ने कहा है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इन्होंने स्वाति को मारकर फंदे पर लटकाया है। उधर, आसौदा थाने से मामले के जांच अधिकारी वजीर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान पर पति, सास व ससुर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें