फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद को बनाएं जीवन का हिस्सा : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त संजय जून ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के शुभारंभ अवसर पर कही गई बात फिटनेस केवल एक शब्द नहीं बल्कि स्वस्थ व समृद्ध जीवन की पहली शर्त है को सभी के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों व कर्मचारियों को फिटनेस के महत्व पर बोलते हुए यह बात कही। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का नई दिल्ली से सीधा प्रसारण किया गया था। उपायुक्त के साथ-साथ एसएसपी अशोक कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ तन व मन के प्रति देशवासियों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है। स्वास्थ्य के प्रति समाज में नई चेतना जागृत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिलेवासियों को खेलकूद व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बात कही। झज्जर जिला खिलाड़ियों व जवानों की भूमि है ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी करनी चाहिए। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों, शिक्षण संस्थाओं व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ है। वहीं वीरवार की सुबह जहांआरा बाग स्टेडियम में भी मैराथन, कबड्डी व रस्साकसी के मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन

मैराथन में दिखा युवा जोश
उपायुक्त संजय जून ने जहांआरा बाग स्टेडियम में आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही स्टेडियम में आयोजित कबड्डी व रस्साकसी की विजेता टीमों को सम्मानित किया। कबड्डी व रस्साकसी के मुकाबलों में राजस्व, विकास एवं पंचायत तथा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभागों की टीमों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें