सीआईए की टीम ने लूटपाट का प्रयास करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की 29 वारदात का खुलासा किया है। सीआईए प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही मुकेश कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, सिपाही अमरजीत, राजेश कुमार व सरकारी गाड़ी सहित चालक सिपाही सुरजीत सिंह की टीम गांव तलाव के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने अपनी बाइक को पुलिस की गाड़ी के आगे अड़ाकर लूटपाट के इरादे से हथियार निकाल लिए। इसी दौरान टीम को अंदर देख तीन युवक भागने लगे, जिस पर पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार माह के दौरान 30 से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला यह गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। पीड़ितों ने विधायक गीता भुक्कल व मंत्री ओपी धनखड़ को भी ज्ञापन दिया था। मामला नहीं सुलझा तो लोगों ने लघु सचिवालय में धरना भी दिया था।
पलवल के हैं सभी आरोपी
आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान राजेश पुत्र मांगेराम निवासी गांव रजपुरा, इरफान पुत्र इसराइल निवासी गांव रजपुरा तथा मुकेश पुत्र पोपी निवासी गांव गहलब तीनों जिला पलवल के तौर पर बताई। आरोपियों की मौके पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल व चार कारतूस सहित लूट की वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक व एक पेचकस बरामद हुआ। लूट की कोशिश करते अवैध हथियारों सहित पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बेरी थाना में मामला दर्ज किया गया है।
पांच दिन के रिमांड पर आरोपी
सीआईए प्रभारी योगेश ने बताया कि चोरी की उपरोक्त वारदात के अतिरिक्त आरोपियों ने कोसली के आसपास के गांव में भी चोरी की थी तथा आरोपी नोएडा उत्तर प्रदेश के एरिया में हुई लूट डकैती की वारदात में शामिल थे। तीनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
चोरी की घटनाएं
1. 5/6 जुलाई 2019 की रात को गांव बिठला में दो मकानों में घुसकर जेवरात व नकद रुपये चोरी की।
2. 4/5 जुलाई 2019 की रात को गांव बाबरा में स्थित दो मकानों में घुसकर नकद रुपये व जेवरात चोरी की।
3. 1/2 जुलाई 2019 की रात को गांव भुरावास में स्थित दो घरों में घुसकर नकद रुपये व आभूषण तथा अन्य सामान चोरी किया।
4. 30 जून 2019 की रात को गांव साल्हावास में स्थित तीन घरों में घुसकर नकद रुपये, जेवरात व अन्य सामान चोरी किया।
5. 29/30 जून 2019 की रात को गांव बिरोहड़ में स्थित एक मकान में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी की।
6. आरोपियों ने 27/28 जून 2019 की रात को गांव लडायन में स्थित एक मकान से जेवरात चोरी किए थे।
7. 16/17 जून 2019 की रात को गांव सिवाना में स्थित एक मकान से रुपये, जेवरात व अन्य सामान चोरी की।
8. 09/10 जून 2019 की रात को गांव मारोत में स्थित एक घर में घुसकर नकदी, जेवरात, एलईडी व अन्य सामान चोरी किया।
9. 07/08 जून 2019 की रात को गांव कड़ौदा में स्थित एक मकान में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी किए थे।
10. 06/07 जून 2019 की रात को गांव नवादा में स्थित दो घरों में घुसकर नकदी, जेवरात, एलईडी व अन्य सामान चोरी किया।
11. 4/5 जून 2019 की रात को गांव सिलानी में स्थित एक मकान से नकदी व जेवरात चोरी की।
12. 03/04 जून 2019 की रात को गांव अकेड़ी मदनपुर में एक मकान से नकदी व जेवरात चोरी किए थे।
13. दो-तीन जून 2019 की रात को गांव शाहजापुर में स्थित दो घरों में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी की।
14. एक/दो जून 2019 की रात को गांव पलड़ा में एक मकान से चोरी करने की वारदात की थी।
15. 27/28 मई 2019 की रात को गांव सुरहेती में एक मकान से जेवरात व नकदी चोरी करने की वारदात की थी।
16. 09/10 मई 2019 की रात को गांव असदपुर खेड़ा में स्थित एक मकान में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी किए थे।
17. 08/09 मई 2019 की रात को गांव ग्वालीसन में स्थित एक घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी की।
18. सात-आठ मई 2019 की रात को गांव भूरावास में एक मकान में घुसकर नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी किए।
19. 06/07 मई 2019 की रात को गांव कोका में स्थित दो घरों में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी की।
20. पांच-छह मई 2019 की रात को गांव खेड़ी होशदारपुर में एक मकान में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी किए।
21. 12/13 अप्रैल 2019 की रात को गांव छपार में स्थित एक बंद मकान में घुसकर जेवरात व अन्य सामान चोरी किए।
22. 11/12 अप्रैल 2019 की रात को गांव बाघपुर में एक मकान में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी किए थे।
23. 10/11 अप्रैल 2019 की रात को गांव कोयलपुर में एक मकान तथा गांव भिंडावास में स्थित एक घर में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी किए।
24. 09/10 अप्रैल 2019 की रात को गांव चांदोल में एक मकान से नकदी, जेवरात तथा अन्य सामान चोरी किया।
25. 04/05 अप्रैल 2019 की रात को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव सुबाना में स्थित दो घरों में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी की।
26. 10/11 मार्च 2019 की रात को गांव दूबलधन में स्थित एक घर में घुसकर आभूषण व नकदी चोरी की।
27. 06/07 मार्च 2019 की रात को गांव ग्वालिसन में स्थित एक घर में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी किए थे।
28. 01/02 मार्च 2019 की रात को गांव खुडन में स्थित एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
29. 04/05 मई 2019 की रात को गांव रतनथल जिला रेवाड़ी में स्थित एक मकान में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी की।