फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा दिवस पर किया शिल्पकारों का सम्मान

Sat, 01 Nov 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पकारों का सम्मान करते फाउंडेशन सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा दिवस पर डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सांखोल की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पकारों का सम्मान किया गया। हरियाणा के शिल्पकार और राष्ट्रपति अवॉर्डी महावीर प्रसाद बौंदवाल, राजेंद्र प्रसाद बौंदवाल व चंद्रकांत बौंदवाल का फाउंडेशन के सदस्यों ने मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के महासचिव प्रदीप तंवर, एडवोकेट कृष्ण तंवर, रणसिंह तूर, सदस्य ओमप्रकाश तंवर, करण सिंह बंजारा, देवेंद्र तंवर, शमशेर नरवाल, सुजल तंवर, अशोक प्रजापत, पवन शर्मा व गीत बौंदवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन के महासचिव प्रदीप तंवर ने कहा कि ऐसे शिल्पकार प्रदेश का नाम देशभर में रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें