बहादुरगढ़। नई बस्ती में रहने वाले प्रसिद्ध शिल्पकार चंद्रकांत बोंदवाल को वर्ष 2024 के लिए इंटरनेशनल क्राफ्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय सम्मान क्राफ्ट विलेज इंडिया व वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
चंद्रकांत बोंदवाल ने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए दुनिया के 40 देशों से लगभग एक हजार कलाकारों ने भाग लिया था। चयन के बाद उनका लकड़ी पर नक्काशी (वुड कार्विंग) में विशिष्ट योगदान के लिए चयन किया गया।
नव वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को इस उपलब्धि की सूचना मिलने के बाद शिल्पकार परिवार और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्हें वर्ष 2004 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।