फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में टूटा बिजली का हाई वोल्टेज तार, पांच मवेशियों की मौत

Fri, 12 Feb 2016 02:04 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटने से चार गायों और एक सांड की मौत हो गई। गायों की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर गौभक्तों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


संत गोपालदास भी मौके पर पहुंचे। गौभक्त गायों की रक्षा के उपायों पर प्रशासन के खिलाफ उतरे ही थे कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर लोगों को शांत किया। जेसीबी से गायों को खेत में ही दफनाया गया।

बताया गया है कि गुड़गांव रोड पर वीरवार सुबह गौवंश चारा चरने के लिए सरसों के खेत में घुसे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाई वोल्टेज की लाइन का अर्थिंग तार टूटकर नीचे आ गिरा। अर्थ के तार साथ ही बिजली सप्लाई वाली तार से टच कर गया।
विज्ञापन


इससे उसमें करंट आ गया। हादसे के वक्त कुछ पक्षी तार पर बैठे थे, वे भी करंट की चपेट में आ गए। दूसरी ओर खेत में चारा खा रही चार गायों और एक सांड भी बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गए।

गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली की हाई वोल्टेज तार का शिकार बना गौवंश लावारिस थे।

खेतों में एक साथ पांच गौवंश की मौत की सूचना के बाद गौभक्तों की मौके पर भीड़ लग गई। उनमें गायों की मौत से बिजली निगम के खिलाफ रोष था।

इस बीच मौके पर पहुंचे गौरक्षक संत गोपालदास ने सरकार पर गायों की सुरक्षा को लेकर हमला बोला तो गौभक्तों में रोष भड़क गया। इसको लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। गौभक्त के एकत्रित होने की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव कुमार, चौकी प्रभारी मुनेश और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बिजली की लाइन को बंद कराया गया। डीएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर गौभक्तों को शांत कराया। बाद में जेसीबी को बुलाकर मृतक गौवंश को मौके पर ही जमीन में दफनाया गया।


पब्लिक पार्क की तरह बने गौचरणशालाएं
करंट से गायों की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे संत गोपालदास ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार गौवंश के लिए स्पेशल चारागाह बनाए।
विज्ञापन


जब गुजरात में गोचर विकास बोर्ड बना दिया गया तो हरियाणा में भी प्रदेश सरकार गोचर विकास बोर्ड बनाकर गौचरणशालाएं बनाई जाएं।

संत गोपालदास ने कहा कि जैसे पब्लिक पार्क बनाए जाते हैं तो उसी तरह गौवंश के लिए स्पेशल चारागाह और उनके लिए कोई सुनिश्चित स्थान होना चाहिए। जिस तरह संसद में फूड सिक्योरिटी बिल बनाकर पास हुआ, उसी तरह से कैटल फूड सिक्योरिटी बिल बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें