फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ शहर में मिले 12 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले में वीरवार को 12 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इस तरह शहर में संक्रिमतों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि पहले से संक्रमित 27 मरीज जांच के बाद वीरवार को स्वस्थ घोषित किए गए। वहीं 16 जुलाई को हुई एक संक्रमित की मौत भी वीरवार को अधिसूचित की गई। अब जिले में कुल 719 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 532 स्वस्थ हो गए और 9 की मौत के बाद अब 178 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

वीरवार को संक्रमित मिले सेक्टर-2 निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। बाकी सभी 11 संक्रमित एसडीएच बहादुरगढ़ में भर्ती कराए गए हैं। इन 11 में तीन केस बालोर रोड स्थित कश्मीरी कॉलोनी के निवासी हैं। इनमें 22 वर्षीय छात्रा, 40 वर्षीय गृहिणी और 33 वर्षीय पुलिस कर्मी शामिल है। छिकारा कालोनी की गली नंबर-7 का 31 वर्षीय युवक भी पाजिटिव मिला है। शक्तिनगर निवासी 42 वर्षीय फैक्टरी कर्मी, महावीर पार्क की गली नंबर-3 का 35 वर्षीय युवक, गली नंबर 5 का 26 वर्षीय युवक और इसी गली का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं। छोटूराम नगर निवासी 25 वर्षीय युवक व 45 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमण हुआ है। सांखोल निवासी 28 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक 22854 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिनमें से 707 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है और 21378 की निगेटिव आई है। जबकि 719 नमूनों की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा है। वीरवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.1 फीसदी और रिकवरी रेट 74 फीसदी रहा। मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। फिलहाल कुल 94 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और 84 लोगों को घर में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें