फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़े कोरोना के केस, मिले 28 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले में बुधवार को 28 कोरोना पाजिटिव केस मिले। जबकि 17 लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया, रिकवरी रेट 90 प्रतिशत रहा। बुधवार को मिले 28 पॉजिटिव केस मिलाकर अब तक 948 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 853 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल बारह की मौत हो चुकी है और अब 83 पॉजिटिव केस फिलहाल एक्टिव हैं।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित
बुधवार को संक्रमित मिले लोगों में खेड़ी आसरा के 59 वर्षीय व्यक्ति को, छाज्याण पाना बेरी निवासी 55 वर्षीय स्टाफ नर्स, दूबलधन के 28 वर्षीय सीआईएसएफ जवान और वजीरपुर के 24 वर्षीय सीआईएसएफ जवान को होम आइसोलेशन में युवा किसान को होम आइसोलेशन में रखा गया है। धराना के 45 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन को सरकारी अस्पताल झज्जर में, वंडर सीमेंट झांसवा के 26 वर्षीय श्रमिक को पीएचसी मातनहेल में, गांव बामनोला के 81 वर्षीय बुजुर्ग को मेट्रो अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है। जहाजगढ़ के 32 वर्षीय सीआरपीएफ जवान को, खरहर के 54 वर्षीय पुलिस कर्मचारी को, बादली निवासी 72 वर्षीय पूर्व फौजी को, गांव डावला के 32 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन को, गांव लोहट निवासी 32 वर्षीय बस चालक को, कुतानी निवासी 44 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी को और बालोर की 53 वर्षीय गृहिणी को डिस्चार्ज कर दिया गया। विकासनगर बहादुरगढ़ के 20 वर्षीय युवक, सेक्टर-2 के 54 वर्षीय सरकारी कर्मचारी और महावीर पार्क के एक ही परिवार के 32 वर्षीय व 36 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेक्टर-2 निवासी एक ही परिवार की 22, 24 व 25 वर्षीय छात्राओं और 56 वर्षीय पुलिस कर्मचारी को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। अल्फा टावर ओमैक्स सिटी के 31 वर्षीय युवक और 58 वर्षीय गृहिणी को पीडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है।
35924 की हो चुकी जांच
जिले में मंगलवार तक 35924 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिनमें से 883 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 34882 की निगेटिव आई। जबकि 159 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 948 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 516 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 432 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 83 एक्टिव पेशेंट हैं और 853 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार, अब तक जिले के 12 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 43 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 40 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। बुधवार को सैंपल पाजिटिविटी रेट 2.5 फीसदी और रिकवरी रेट 90 फीसदी रहा। बुधवार तक जिले के कुल 99522 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7516 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7355 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 161 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। बुधवार को जिले में टेस्टिंग रेशो 3264 व्यक्ति प्रति लाख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें