फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटी के दहेज के लिए दंपती ने छह बार चुराए गहने, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। बेटी के दहेज के लिए छह बार ज्वेलरी शाॅप में चोरी करने वाले दंपती को झज्जर पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। मेरठ के माता का बाग, बागपत गेट निवासी कन्हैयालाल और उसकी पत्नी राधा ने झज्जर सिटी थाने के नजदीक स्थित राधेश्याम ज्वेलर्स के यहां से 27 अक्तूबर को 15 लाख कीमत का करीब 13 तोला सोना उड़ाया था। दंपती पानीपत और मेरठ में भी ज्वेलर्स के यहां आभूषण पर हाथ साफ कर चुका है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि कन्हैयालाल और राधा ने चोरी की छह वारदातें कबूल की हैं। बताया है कि दोनों बेटी के दहेज के लिए आभूषण चोरी करते थे। दंपती ने दो माह पहले राधेश्याम ज्वेलर्स के यहां से पाजेब चोरी की थी। इसके बाद 27 अक्तूबर को फिर दोनों ग्राहक बनकर पहुंचे और दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने का डिब्बा चोरी कर लिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद दोनों ई-रिक्शा से बस अड्डे और वहां से रोहतक होते हुए मेरठ भाग गए। आरोपियों ने चोरी किया सोना अपने घर पर रखा था। चोरी का काफी सामान भी बरामद कर लिया गया है।
पांचवीं तक पढ़ा है कन्हैयालाल, मोबाइल डेटा से आया पकड़ में
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने बताया कि आरोपी कन्हैयालाल पांचवीं तक पढ़ा-लिखा है। बेटी के दहेज के लिए पति-पत्नी ने पहले मेरठ में चोरी की। पकड़े नहीं जाने पर दोनों की हिम्मत बढ़ी और ये दूसरे शहरों में जाकर चोरी करने लगे। उन्होंने बताया कि राधेश्याम ज्वेलर्स के यहां चोरी के दौरान दंपती का सीसीटीवी फुटेज मिला था। पुलिस ने वारदात के समय मौके पर एक्टिव मोबाइल नंबरों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकाली। फिर टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पड़ताल करते हुए मेरठ पहुंची और दंपती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन-

-ज्वेलरी शाॅप से 13 तोला सोना चोरी करने वाले दंपती को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। कन्हैयालाल को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसकी पत्नी राधा को न्याय हिरासत में भेजा गया है। आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
-डॉ. राजश्री सिंह, पुलिस कमिश्नर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें