फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेल और खिलाडिय़ों का बजट बढ़ाने की उम्मीद

Sat, 17 Feb 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बजट में खिलाड़ियों को भी उम्मीदें लगी हैं। आने वाले बजट में खेलों को अच्छा बजट दिया जाए। जबकि खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर मिले। ऐसी उम्मीदों के साथ खिलाड़ी और कोच बजट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी खेलों के साधनों पर जोर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

-

आम बजट में खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने के लिए सुविधाएं देने का काम करना चाहिए। बादली के निमाना गांव में शूटिंग एकेडमी की घोषणा की गई है। इसके लिए बजट का प्रावधान करना चाहिए। ताकि शूटिंग में अच्छे खिलाड़ी तैयार हो सकें। गांव में प्रतिभाएं छिपी है जो अवसर पर मिलने पर खेल में भविष्य सुधार सकते हैं।- पलक गुलिया, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी और स्वर्ण विजेता एशियन गेम्स
-
देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर दिए जाएं। खिलाड़ी कड़ी मेहनत और त्याग के बाद देश के लिए पदक हासिल करता है। सरकार को चाहिए के ऐसे खिलाड़ियों के भविष्य का ध्यान रखते हुए अच्छी नौकरी दी जाए। जिससे खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ सके। सरकार को खिलाड़ियों के भविष्य सुधार पर बजट का प्रावधान करे। खिलाड़ियों की दैनिक खानपान के लिए बजट बढ़ाए।-प्रियंका, स्वर्ण पदक विजेता, एशियन गेम्स कबड्डी।
विज्ञापन

-


हरियाणा की संस्कृति से जुड़ा होने के चलते कुश्ती पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती सबसे ज्यादा खेले जाना वाला खेल है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि खेलों पर बजट बढ़ाकर गांव में खेल कोच नियुक्त करने के साथ ही स्टेडियम और अखाड़ों में सुधार करे। कुश्ती के लिए नर्सरी ग्रामीण स्तर पर खोली जाए। युवाओं का खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं खेल कैलेंडर पर बजट दिया जाए।- जयबीर बुपनियां, कुश्ती कोच।
विज्ञापन


फोटो 74: पलक गुलिया, अंतराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी एवं स्वर्ण विजेता एशियन गेम्स
फोटो 75: प्रियंका, स्वर्ण पदक विजेता, एशियन गेम्स कबड्डी।
फोटो 76: जयबीर बुपनियां, कुश्ती कोच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें