फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिछले साल से 46578 क्विंटल अधिक पहुंची कपास

Sat, 30 Dec 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
29जेएनडी29: उचाना मंडी में आई कपास की फसल। संवाद
विज्ञापन
उचाना। कपास की आवक निरंतर बढ़ रही है, बीते साल से तीन गुना कपास अब तक मंडी में पहुंच चुकी है। आवक बीते साल से अधिक हुई है लेकिन भाव बीते साल से कम किसानों को मिल रहे है। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 69591 क्विंटल कपास आ चुकी है तो बीते साल इन दिनों 23012 क्विंटल कपास आई थी। बीते साल से 46578 क्विंटल कपास अधिक मंडी पहुुंच चुकी है। इन दिनों कपास के भाव 5200 रुपए से लेकर 7024 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे है। बीते साल 7400 रुपये से लेकर 8339 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे थे।
विज्ञापन

सात लाख क्विंटल से अधिक पहुंची धान

इस सीजन में सात लाख क्विंटल से अधिक विभिन्न किस्म की धान पहुंच चुकी है। 1121 धान अब तक 336876, पीआर 212620, 1509 धान 163301 क्विंटल मंडी पहुंची। इस साल 712797 क्विंटल धान की आवक हुई जो बीते साल से 165728 क्विंटल अधिक हुई है। इन दिनों 1121 धान के भाव 4551 से लेकर 4800 रुपए प्रति क्विंटल तक प्राइवेट बोली पर मिल रहे है। बीते साल 3921 से लेकर 4521 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे थे। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कसानिया ने बताया कि कपास, धान विभिन्न किस्मों की बीते साल से अधिक मंडी इन दिनों पहुंच चुकी है। किसी तरह की परेशानी किसानों, आढ़तियों को नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें