साल्हावास (झज्जर)I चिडिया माइनर टूटने से गांव बहु के किसानों की लगभग 20 एकड़ कपास की फसल में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि करीब 20 एकड़ कपास की फसल में काफी नुकसान हुआ है।
किसानों का आरोप है कि माइनर टूटने की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारी को सूचना दे रहे थे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में पानी भरने के बाद विभाग जागा और माइनर की मरम्मत करवायी। चिड़िया माइनर गांव बहु के पास पानी के दबाव के कारण टूट गई, जिससे लगभग 20 एकड़ कपास की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसानों ने सरकार से मांग की कि फसल का मुआवजा दिया जाए। इस संबंध में सिंचाई विभाग चरखी दादरी के एसडीओ सुंदर सिंह ने बताया कि माइनर के टूटने की सूचना मिलने पर माइनर को ठीक करवा दिया गया है।प