फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पहचान पत्र नहीं होगा कोरोना का टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। झज्जर जिला में फिलहाल तक 1789 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हो चुकी है। छावनी मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मामले को लेकर हुए हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना की जांच के लिए पहचान पत्र लाना आवश्यक कर दिया है। बगैर आधार कार्ड के कोरोना की जांच नहीं होगी। वहीं, सामान्य अस्पताल में सैनिटाइजेशन के लिए लाई गई पांच मशीनें खराब हो गई हैं, जिसकी वजह से सैनिटाइजेशन प्रक्रिया में बाधा आ रही है। हालांकि नगर पालिका की तरफ से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में लाई गई सैनिटाइजेशन के लिए मशीन खराब पड़ी है। पांचों मशीनों को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
- डॉ. अमित कुमार।
कोरोना की जांच करवाने के लिए अब पहचान पत्र लाना आवश्यक कर दिया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति कोरोना की जांच के लिए सामान्य अस्पताल आता है तो वह अपना आधार कार्ड साथ लाए।
विज्ञापन

- डॉ. नितिन गुप्ता, सीएमओ कार्यालय, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें