फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की मौत, नगर पालिका ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रेवाड़ी जिले के कोसली निवासी एक गर्भवती महिला ने कोरोना संक्रमित होने के चलते दम तोड़ दिया है। महिला 8 माह की गर्भवती थी और उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। कोरोना संक्रमित महिला की मौत होने के बाद उसे झज्जर नगरपालिका के हवाले किया गया। जहां पर नगर पालिका की तरफ से रेवाड़ी रोड स्थित श्मशान भूमि में नियम अनुसार सभी एहतियात बरतते हुए उसका अंतिम संस्कार किया। नपा के अधिकारियों के अलावा अंतिम संस्कार के समय मृतका के परिजन भी मौजूद थे। मृतका के परिजनों की सहमति से नगर पालिका की ओर से उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रेवाड़ी जिले के कोसली निवासी गर्भवती महिला अपने मायके में आई हुई थी। उसकी शादी राजस्थान के बगड़ में की गई थी। 24 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला 8 माह गर्भवती थी। महिला को 11 अगस्त को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थी। जहां से उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। जब महिला को रेवाड़ी से रोहतक एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था तो सिलानी गांव के पास उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस को झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और बिना पोस्टमार्टम के ही उसे नपा के हवाले कर दिया गया। जहां पर नगर पालिका ने उसका अंतिम संस्कार करवाया।
महिला का कोरोना का इलाज रेवाड़ी के निजी अस्पताल में चल रहा था। उसे गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सहमति से मृतक महिला के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन

- संत कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना शहर, झज्जर।
नगर पालिका को सामान्य अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव महिला का शव सौंपा गया था। सभी इतिहास बरतते हुए परिजनों की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

- अरुण नांदल, सचिव, नगर पालिका, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें