फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ला प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला के बहादुरगढ़ शहर के धर्मपुरा मोहल्ला निवासी दिल्ली के एक अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन की ओर से उसके मोहल्ले को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिलाधीश जितेंद्र कुमार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देर शाम दिल्ली में स्थित एक अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स द्वारा स्वयं के बारे में कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना प्रशासन को दी गई। यह महिला दिल्ली के ही अस्पताल में इलाज करवा रही है। जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण कुमार पावरिया की देखरेख में इस एरिया की नियमित रिपोर्ट अपडेट ली जाएगी। जिलाधीश ने आदेश में कहा कि कंटेनमेंट एरिया के तहत धर्मपुरा मोहल्ले को पूरी तरह से सील किया जा रहा है। साथ ही मोहल्लावासियों के घर से बाहर निकलने सहित अन्य स्थानों पर आवागमन भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
मोहल्ले में वाहनों के आवागमन पर रोक
धर्मपुरा मोहल्ला में अधिकृत वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के सभी निवासियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित तौर पर होगी और सभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त की गई टीमें मोहल्ले में घर-घर जाकर थर्मन स्केनिंग का कार्य करेंगी। इसके साथ-साथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक तरीकों की भी जानकारी देंगी।
विज्ञापन

लोगों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध
जिलाधीश ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस व्यवस्था को कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस नाका स्थापित करवाए जा रहे हैं। नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के निवासियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से ही होगी। मोहल्ले के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, उनके स्वास्थ्य सेवा की दिशा में ही प्रशासन की ओर से यह कदम उठाए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मोहल्ले के प्रवेश द्वार पर 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की मुख्य टीम उपस्थित रहेगी
सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि नियमों के अनुरूप पचास घरों पर एक टीम का गठन किया गया है। मोहल्ले के प्रवेश द्वार पर 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की मुख्य टीम उपस्थित रहेगी और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने के लिए मोहल्ले में जाने वाले लोगों की पूरी स्क्रीनिंग की जाएगी। धर्मपुरा मोहल्ले में स्वास्थ्य जांच सहित अन्य आवश्यक कार्य हेतु जाने वाले व्यक्ति अथवा कर्मी सैनिटाइज होकर फेस मास्क, टोपी, दस्ताने इत्यादि पहनकर ही कार्य करेगा। उपायुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया, डीएसपी अजायब सिंह संबंधित टीम के साथ कंटेनमेंट एरिया का दौरा किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें