फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई से आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, पति की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 4 दिन पहले चेन्नई से अपने पति के साथ बिरहोड़ गांव आई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। हालांकि इसकी काउंटिंग चेन्नई में की गई है, क्योंकि इसकी ट्रैवल हिस्ट्री चेन्नई से है। इसलिए वहां के प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जानकारी भेज दी गई है। महिला को बिरहोड़ गांव से रोहतक पीजीआई में भर्ती किया गया है। जबकि उसके पति को मातनहेल पीएचसी में लाया गया है। उसके पति की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। जानकारी के अनुसार महिला के पति को अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है, ताकि उसके अन्य सैंपलों की भी जांच हो सके। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और दोनों को अस्पताल में शिफ्ट किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह लोग चेन्नई में रहते हैं और युवक वहां पर नौकरी करता है। करीब आठ माह से वह चेन्नई में नौकरी कर रहा है और पत्नी भी उसके साथ गई हुई थी। जब उनके गांव में आने की सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे।
विज्ञापन

वीरवार को उनकी रिपोर्ट आई तो महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसे तुरंत प्रभाव से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया और उसके पति को मातनहेल अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

- आरएस पूनिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें