फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव, मंगलवार को 31 लोग आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 31 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। जबकि 17 लोग ही डिस्चार्ज हुए। मंगलवार को स्वस्थ होने वालों के बजाय संक्रमित होने वालों की संख्या लगभग दोगुना अधिक रही। जिले में अब तक 1267 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 1058 स्वस्थ हो चुके। अब जिले में एक्टिव केस 192 हो गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या मंगलवार तक पूरे जिले में 1267 पहुंच गई, जबकि डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1058 हो गई है। कुल 17 की मौत हो चुकी है। मंगलवार को एक्टिव केसों की संख्या 192 रही। मंगलवार को संक्रमित मिले नए 31 केसों में से 7 केस बहादुरगढ़ क्षेत्र से संबंधित हैं तो बाकी झज्जर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकले हैं। मंगलवार को मिले 31 में से 24 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में बहादुरगढ़ के एचएल सिटी से 2 और बीईओ ऑफिस, दुर्गा कॉलोनी, बालोर, शंकर गार्डन और आसंडा गांव से एक-एक केस शामिल है। झज्जर के गांव चिमनी से 4, दादरी तोए से 3, बेरी के पाना हिंद्याण, छाज्याण व बैठान, सुबाना, न्योला, नंबरदार वाली गली चांदोल, छुछकवास, झांसवा, रायल होटल झाड़ली, सीएलटी प्लांट झाड़ली, माजरी, तलाव व निमाना से एक-एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शंकर गार्डन बहादुरगढ़ की एक 26 वर्षीय संक्रमित महिला को दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आइसोलेशन में चल रहे झज्जर के सिलानी गेट निवासी 10 लोगों को, बहादुरगढ़ की संजय कालोनी, गांव कसार, बादली रोड झज्जर, पाटोदा, झांसवा, एनसीआई एम्स बाढ़सा और बादली गांव निवासी एक-एक व्यक्ति को जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. संजय दहिया के अनुसार मंगलवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.25 प्रतिशत और रिकवरी रेट 83.5 प्रतिशत रहा। जिले में टेसं्िटग रेशो 4775 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें