फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की महिला निकली कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
धर्मपुरा कॉलोनी में लगाया गया बोर्ड। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर निवासी एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। वह दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के सदस्यों की भी नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में जांच कराई गई।
विज्ञापन

शहर के धर्मपुरा मोहल्ले की रहने वाली महिला दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती हैं। उन्होंने 6 अप्रैल को जांच के लिए सैंपल दिए थे। इसके बाद 8 अप्रैल की रात को आई जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
उक्त अस्पताल में हाल ही में सोनीपत निवासी दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद उस अस्पताल के तमाम कर्मचारी भी किसी दूसरे को संक्रमित न होने देने के लिए खुद भी अलग-थलग रहने लगे। बहादुरगढ़ की प्रभावित महिला के पिता ने बताया कि 30 मार्च से उनकी बेटी ने अपनी बेटी को बहादुरगढ़ की एक बस्ती में नाना-नानी के घर भेज दिया और खुद किसी भी व्यक्ति से मिलना बंद कर दिया। वह खुद अपने घर में अकेली रहती थी और तय वक्त पर अस्पताल में ड्यूटी जाती थी। सोनीपत निवासी व्यक्ति की मौत के बाद अस्पताल ने अपने कुछ डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों की जांच की। गत 6 अप्रैल को इस महिला नर्स ने भी कोरोना की दृष्टि से अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए अस्पताल में स्वैब के सैंपल दे दिए।
विज्ञापन

कल बुधवार रात को अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी। उन्होंने खुद एम्बुलेंस भेजने का निवेदन किया। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल से कर्मचारियों की टीम तुरंत महिला के घर पहुंची। लेकिन नागरिक अस्पताल जाने के बजाय संक्रमित महिला ने दिल्ली के अस्पताल ले जाने को कहा। जिस पर उन्हें वहीं ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में आए लक्षणों को छोड़ दें तो फिलहाल संक्रमित महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके घर के बाहर आइसोलेशन का पोस्टर चिपका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें