फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में चार हुए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लाइनपार क्षेत्र के निवासी चार लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन शंकर गार्डन के एक पूर्व सैनिक परिवार से और चौथा सुभाष नगर में रहने वाला है। संक्रमित हुए शहर के चार लोग रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को ठीक होकर घर भी लौटे।
विज्ञापन

रविवार को बहादुरगढ़ में जो 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनमें सुभाष नगर निवासी युवक की उम्र 30 साल है। शंकर गार्डन के तीन संक्रमित लोगों में 38 साल की महिला, 17 साल की किशोरी और एक 58 साल की महिला है। इनमें 58 वर्षीय महिला के पति ने बुखार होने के कारण एक प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट करवाया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में उनका टेस्ट करवाया, रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बावजूद उन्होंने अपने परिवार के उपरोक्त 3 सदस्यों का कोरोना टेस्ट नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में करवाया। तीनों की रिपोर्ट 13 जून को पॉजिटिव मिली। सभी तीनों संक्रमितों को नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने इनके घर में ही क्वारंटीन किया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन चारों केसों की की गिनती जिले में की है।
उधर, रोहद के निकट एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव मोहम्मदपुर का मूल निवासी है, करीब 23 वर्षीय युवक शहर के सटे गांव बालोर में अपने पिता के साथ किराए के घर में रहता है। वह प्रिंटिंग प्रेस में बुक बाइंडिंग का काम करता है। उसने 11 जून को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ से कोविड-19 टेस्ट कराया था। उसकी जांच रिपोर्ट भी 13 जून को आ गई थी। इस युवक को नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें