बहादुरगढ़। जिले में रविवार को संक्रमित होने वालों की संख्या स्वस्थ होने वालों से ज्यादा रही। 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि पहले से संक्रमित 19 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में एक्टिव केस 234 हो गए। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार झज्जर में कन्फर्म केस 3034 हो गए हैं और 2768 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.8 और रिकवरी रेट 91.2 फीसदी रहा। जिले में टेंस्टिग रेशो 9798 व्यक्ति प्रति लाख रिकार्ड किया गया।
यहां मिले संक्रमित
संक्रमित मिले लोगों में बहादुरगढ़ के पांच बिसवा जटवाड़ा मोहल्ला, आर्य नगर में तीन केस, गली नंबर 4, 5 माडल टाउन, सराय औरंगाबाद, लोवा कलां, एचएसआईएल कॉलोनी, गली नंबर 3 माडल टाउन, गली नंबर 7 अग्रवाल कॉलोनी, हरि नगर, जौहरी नगर, शास्त्री नगर, गली नंबर 6 जौहरी नगर, पाना बैठान बेरी, गांव कुंजिया में सरकारी स्कूल के पास, बेरी के धौड़, टावर वाली गली गांगटान, वजीरपुर, बादली के बामनोला, झज्जर के सीताराम गेट शामिल हैं।
जिले में कोरोना जांच के लिए रविवार तक कुल 107845 सैंपल लिए गए। 102640 सैंपल की निगेटिव आई। 3034 संक्रमित झज्जर जिले के निवासी हैं। फिलहाल 2155 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1192 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1842 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 234 केस एक्टिव हैं और 2768 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 86 लोग अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 148 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। जिले में 1696 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 445 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 1251 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 214 और ग्रामीण क्षेत्र में 231 कन्टेंमेंट जोन हैं।