बहादुरगढ़। जिले में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को झज्जर-बहादुरगढ़ में 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि संक्रमण के 31 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अब झज्जर जिले में कुल 582 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 430 स्वस्थ हो गए और 5 की मौत के बाद अब 147 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
शुक्रवार को खेड़ी सुल्तान, सेक्टर-7 बहादुरगढ़, शिव कॉलोनी लोहारी, गांव सोंधी, गली नंबर-3 शंकर गार्डन, अशोका कॉलोनी लाइनपार, निजामपुर रोड लाइनपार, गली नंबर 2 शंकर गार्डन, अशोक नगर, रणजीत कॉलोनी, हैप्पी होम्स ओमेक्स सिटी, गली नंबर-2 शक्ति नगर, अशोक नगर बराही फाटक, एचएनजी कॉलोनी, मजीद मोहल्ला, बादली में दो और गांव माजरी में तीन लोग कोराना संक्रमित पाए गए। इनमें से 12 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है और 13 लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
इनको किया डिस्चार्ज
खेड़ी आसरा, छोटूराम नगर, गली नंबर 5 छिकारा कॉलोनी, खरहर, गली नंबर 5 बैंक कॉलोनी, अशोका कॉलोनी, गली नंबर 1 संजय कॉलोनी, कच्चा बाग, सुभाष नगर झज्जर, रोहद, आर्य नगर झज्जर, आसौदा टोडरान, एमपी माजरा, कबलाना, जहांगीर पुर व बढ़सा के एक एक, दुल्हेडा, सेक्टर 9, सुभाषनगर बहादुरगढ़ व महराणा के दो-दो और ग्रीन हैरिटेज दुलीना के निवासी पांच लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया।