फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए समन्वय जरूरी

Sun, 17 May 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 92 : राजकीय महाविद्यालय में पीटीएम में मौजूद अभिभावक व कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अमित छिकारा ने की। प्रो. राजीव दहिया ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए घर और कॉलेज के बीच समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, आंतरिक मूल्यांकन और उपस्थिति रिकॉर्ड को लेकर चर्चा की। शिक्षकों ने छात्रों की पढ़ाई और व्यवहार से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।
विश्वविद्यालय परीक्षाएं शुरू होने के मद्देनजर शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अच्छे अंक लाने का अत्यधिक दबाव न डालें और उन्हें तनावमुक्त माहौल उपलब्ध कराएं। साथ ही विद्यार्थियों के मोबाइल फोन उपयोग और स्क्रीन टाइम पर निगरानी रखने की सलाह दी गई, ताकि वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें। पीटीएम में अभिभावकों ने भाग लिया और कॉलेज की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें