फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ शहर को स्वच्छ बनाने में हर वर्ग का सहयोग जरूरी: डीएमसी

Fri, 03 Apr 2026 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-60: बहादुरगढ़ में झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरूआत करते डीएमसी अभिनव सिवाच। स्रोत सूचना विभ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) अभिनव सिवाच ने वीरवार को विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने झज्जर रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएमसी अभिनव सिवाच ने सफाई कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वच्छता कार्य के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे शहर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्थान पर कूड़ा जमा न होने दिया जाए।
साथ ही शहर के सभी गार्बेज डंपिंग प्वाइंट्स को भी पूरी तरह साफ करने के निर्देश दिए। डीएमसी ने बताया कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों को भी साथ जोड़ा जाएगा ताकि जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें