-फोटो 54 : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को सम्मानित करती मुख्यातिथि चेयरपर्सन सरोज रा
बहादुरगढ़। कौशल विकास व उद्यमिता विभाग के निर्देशों के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीसरे कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 का विस्तृत ब्योरा दिया। इसमें उन्होंने संस्थान की उपलब्धि, रोजगार, अप्रेंटिसशिप व विभिन्न निर्माण कार्यों व अन्य सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों को सर्टिफिकेट दिए गए। चेयरपर्सन सरोज राठी ने अपने अभिभाषण में छात्रों को कौशल विकास और उद्यमिता का महत्व बताया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि नगर निगम चेयरपर्सन सरोज राठी, विशिष्ट अतिथि सुजीत कुमार रहे। इस मौके पर महानिदेशक ज्ञानेंद्र और प्रधानाचार्य गीता आर सिंह मौजूद रहे।