बेरी। बिलोचपुरा गांव घर के बाहर डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलोचपुरा निवासी पदमा ने पुलिस में शिकायत दी है कि होली के त्योहार के बाद घर के सामने गली में डीजे बजा रहे थे। इस दौरान सुभाष, पवन, राजकुमार, सुनील, इंद्रपाल, बाला, सुमित्रा, नीतू, बाला पत्नी सुनील, बिमला, राजेंद्र ने मिलकर उन पर कुल्हाड़ी, लाठी, रॉड, ईंटों से हमला कर दिया। इसमें उसका भतीजा राहुल, रघबीर, राजकुमार को चोटें लगी।